By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लखनऊ स्थित आवास पर तैनात प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) का एक जवान रविवार सुबह मीरगंज इलाके में रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया।
उसका मोबाइल फोन घटना स्थल के पास में ही बरामद किया गया और एक इनकमिंग कॉल से उसकी पहचान की पुष्टि हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले केमनोहरा गांव का निवासी अंकुर कुमार लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर तैनात था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिवार को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।