UP: पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल, किया गया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2024

सुलतानपुर जिले के मोतिगरपुर क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मोतिगरपुर क्षेत्र में बुधवार रात नियमित निरीक्षण के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस दल पर गोली चलायी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा बदमाश अखंड प्रताप अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। उसे जयसिंहपुर क्षेत्र में पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल हुए बदमाश की पहचान गोसाईगंज थाना क्षेत्र के निवासी मान सिंह के रूप में हुई है। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया कि मान सिंह और उसका साथी अखंड प्रताप एक पेट्रोल पम्प पर हुई लूट के मामले में वांछित थे। उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

BJP ने भारत के संस्थागत ढांचे पर कब्ज़ा कर लिया है, राहुल गांधी ने जर्मनी से केंद्र पर नया हमला बोला

गुरुग्राम फार्महाउस में अवैध शराब पार्टी, 16 नाइजीरियाई समेत 18 लोग गिरफ्तार

मनरेगा को बदलना ‘ऐतिहासिक गलती’ है, सचिन पायलट ने नई योजना VB-G RAM G का किया विरोध

Jagannath Rath Yatra Row | परंपरा से खिलवाड़! पुरी जगन्नाथ मंदिर ने PM मोदी का खींचा ध्यान, बेवक्त रथ यात्रा रोकने की अपील