UP Budget 2024: योगी सरकार ने पेश क‍िया 7.36 लाख करोड़ से अधि‍क का बजट, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर फोकस

By अंकित सिंह | Feb 05, 2024

उत्तर प्रदेश विधानसभा में 2024-25 का बजट आज पेश हुआ। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा, लखनऊ में बजट पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने 'सबका साथ सबका विकास' के नारे को लागू किया है और हमारी नीतियां विशेष रूप से युवा महिलाओं, किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है, इसके साथ ही बुनियादी ढांचे और सामूहिकता में उल्लेखनीय सुधार और विस्तार के परिणामस्वरूप ग्लोबल माध्यम से 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2023 में इन्वेस्टर समिट आयोजित होगी, जिससे प्रदेश में 1.10 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री खन्ना ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का बजट किया पेश

राज्य के बजट का आकार बढ़ाकर 7,36,437 करोड़ रुपये कर दिया है। इसमें 24,863.57 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल हैं। सुरेश खन्ना ने कहा कि संगठित अपराध का खात्मा हो गया है और औद्योगिक क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। कारोबार सुगमता की रैंकिंग में राज्य कभी 14वें स्थान पर था, आज दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि डार्क जोन में नए निजी ट्यूबवेल कनेक्शन देने पर लगी रोक हटा दी गई है, जिसका सीधा लाभ लगभग एक लाख किसानों को हुआ... वर्ष 2023-2024 में अक्टूबर, 2023 तक लगभग 37 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये गये। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2022-2023 के लिए लगभग 10 लाख बीमित किसानों को अक्टूबर, 2023 तक 831 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। 

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दिसंबर 2023 तक 2 करोड़ 62 लाख किसानों के खातों में लगभग 63,000 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। खन्ना ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2017 से 29 जनवरी 2024 तक लगभग 48 लाख गन्ना किसानों को 2.33 लाख करोड़ रूपये से अधिक का रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि यह गन्ना मूल्य भुगतान पिछले 22 वर्षों के संयुक्त गन्ना मूल्य भुगतान 2.1 लाख करोड़ रुपये से 20,274 करोड़ रुपये अधिक है।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में आज धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे पीएम मोदी, कांग्रेस ने कहा- चुनावी भाषण होगा

सुरेश खन्ना ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण से हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र को बहुत प्रोत्साहन मिला है। अयोध्या दुनिया का बड़ा पर्यटन केंद्र बन गया है. भारत और विश्व से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है जिससे हमारी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अब तक लगभग 6 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाने में सफल रही है। आज प्रदेश में बेरोजगारी दर मात्र 2% है। राज्य सरकार द्वारा सेमीकंडक्टर नीति को मंजूरी दे दी गई है। यह नीति राज्य में सेमी-कंडक्टर इकाइयों की स्थापना और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी, जिससे देश और विदेश से राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आएगा। ऐसी नीति लाने वाला उत्तर प्रदेश देश का चौथा राज्य बन गया है।

प्रमुख खबरें

Dhanteras पर Gold-Silver की मजबूत अग्रिम बुकिंग से आभूषण कारोबारियों में उत्साह

Shehzad Poonawalla बने Rise and Fall Season 2 के विनर, ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी पर कब्जा, फिनाले में आए कई उतार-चढ़ाव

PM Modi 21 नवंबर को आ सकते हैं बिहार, Vaishali में Industrial Corridor का करेंगे उद्घाटन

Michael Hussey को Cricket Australia ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, T20 World Cup पर फोकस