Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री ने अदालतों में लंबित सरकारी मामलों के शीघ्र निस्तारण की आवश्यकता पर बल दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2023

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को विभिन्न अदालतों में लंबित सरकारी विभागों के मामलों के शीघ्र निस्तारण की आवश्यकता पर जोर दिया और अधिकारियों को इस उद्देश्य के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एक समिति बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की विभिन्न अदालतों में सरकारी विभागों के लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण बहुत जरूरी है क्योंकि इससे विभागों का काम प्रभावित होता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सरकारी अधिवक्ताओं के अलावा विशेषज्ञ अधिवक्ताओं की एक समिति बनाने और अदालतों में मामलों के प्रभावी संचालन के लिए उन्हें नियुक्त करने को कहा।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त