योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, देहांत की सूचना के बाद भी जारी रखी कोविड-19 पर बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार सुबह निधन हो गया। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने सोमवार को 10 बज कर 44 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री कोरोना वायरस संकट पर अधिकारियों के साथ बैठक में थे जब उन्हें पिता के निधन की सूचना मिली लेकिन उन्होंने कोर टीम के अधिकारियों साथ बैठक जारी रखी। 

उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि आज सुबह 10 बजे से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कोविड-19 के कोर ग्रुप के अधिकारियों की बैठक हो रही थी, उसी बीच उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता का निधन हो गया लेकिन इसके बाद भी वह बैठक करते रहे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के बाद ही बैठक से उठे। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोटा से उत्तर प्रदेश लौटे सभी बच्चों को घर में पृथक वास में रखना सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही सभी बच्चों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने के बाद उनको घर भेजा जाए।

इसे भी पढ़ें: कोटा से UP के छात्रों को वापस लाने के लिए योगी के कदम पर बिहार में गरमाई राजनीति 

शिशिर ने बताया कि पिता के निधन की सूचना के बाद भी मुख्यमंत्री करीब 45 मिनट तक बैठक में रहे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने कार्यालय लोकभवन में कोर टीम की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोटा से आने वाले सभी बच्चों को घर में पृथक वास में रखना सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के बाद ही बच्चे घर भेजे जाएं और कहा कि जिन मेडिकल कॉलेजों में परीक्षण लैब नहीं है, वहां जांच लैब तत्काल स्थापित करने की व्यवस्था की जाए। योगी ने अधिकारियों को गरीबों को राशन बांटे जाने और सामुदायिक किचन की भी विस्तृत समीक्षा की। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal