सोमनाथ भारती को नहीं मिली जमानत, शुक्रवार को होगी सुनवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2021

सुलतानपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के अस्पतालों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती की जमानत याचिका पर वकीलों की हड़ताल की वजह से बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब यह सुनवायी शुक्रवार को होगी। भारती के वकील रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आप विधायक की जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को विशेष एमपी-एमएलए अदालत में सुनवाई थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण अब अमेठी और रायबरेली दोनों ही मामले की सुनवाई 15 जनवरी को होगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को हुई सुनवायी के दौरान सरकारी वकील दान बहादुर वर्मा ने विधायक भारती का आपराधिक रिकार्ड जुटाने के लिए समय मांगा था।

इसे भी पढ़ें: एनसीपी के नेता धनंजय मुंडे पर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर बोले शरद पवार, कहा- जल्द होगा फैसला

गौरतलब है कि दिल्ली के कानून मंत्री रह चुके और इस वक्त दिल्ली के मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को गत सोमवार को अमेठी पुलिस ने अस्पतालों को लेकर अभद्र टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान दिया था। भारती को सुलतानपुर जिले की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 13 जनवरी की तारीख तय की थी। साथ ही उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Jairam Ramesh का बड़ा बयान: Democracy की नींव Political Parties हैं, CJP जैसे आंदोलन सिर्फ माध्यम

France Music Festival में महिलाओं पर Syringe Attack का खौफ, यौन उत्पीड़न की शिकायतों से मचा हड़कंप

World Cup: England और Ghana का मैच गोलरहित ड्रॉ, ग्रुप L में फंसा रोमांचक पेंच

Delhi के मंत्री Sirsa ने CM Bhagwant Mann की गिरफ्तारी माँगी, गुरु अपमान पर चुप्पी क्यों?