ज्ञानवापी सर्वे पर बोले UP के डिप्टी CM- सत्य को कितना भी छुपा लीजिये, सामने आ ही जाता है

By अभिनय आकाश | May 16, 2022

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में तीसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य संपन्न हो गया। दो घंटे 15 मिनट से अधिक समय तक सर्वे करने के बाद अदालत द्वारा गठित आयोग (कोर्ट कमीशन) ने सुबह करीब 10.15 बजे अपना काम समाप्त कर दिया। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन का दावा है कि कुएं के अंदर शिवलिंग मिला और वो कब्जे में लेने के लिए सिविल कोर्ट जा रहे हैं। हालांकि हिंदू पक्ष के दावे को मुस्लिम पक्ष ने खारिज कर दिया। शिवलिंग की बरामदगी के बाद हिंदू पक्ष के लोग वाराणसी कोर्ट पहुंचे और उसके बाद कोर्ट की तरफ से जहां शिवलिंग मिला है उस जगह को सील करने के आदेश डीएम और कमिश्नर को जारी किए गए हैं। वहीं अब पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सत्य को कितना भी छुपा लीजिये, सामने आ ही जाता है। 

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन