Lucknow में Deputy CM Keshav Maurya ने किया Om Birla का स्वागत, कहा- आपका अनुभव भविष्य का दर्पण

By प्रेस विज्ञपति | Jan 21, 2026

आज लखनऊ स्थित विधान भवन में 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के समापन समारोह के गरिमामयी अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सम्मिलित हुए वहॉ माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी एवं हरिवंश, राज्यसभा के उपसभापति जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर अंगवस्त्र पहनाकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि ओम बिरला जी का जमीनी राजनीति और सांगठनिक ढांचे का अनुभव बहुत व्यापक है। उनसे मिलने वाली सलाह कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जमीनी स्तर पर अनुशासन बनाए रखने में सहायक होती है। एक अध्यक्ष के रूप में वे विधायी प्रक्रियाओं और सरकारी जवाबदेही को करीब से देखते हैं, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गति लाने के उनके सुझाव शासन को अधिक प्रभावी बनाते हैं। संसद के माध्यम से वे सीधे जनता की समस्याओं और उनके समाधान की चर्चाओं का केंद्र रहे हैं। 

साथ ही मौर्य जी ने राज्यसभा के माननीय उपसभापति हरिवंश जी का भी स्वागत कर उनका अभिवादन किया। उन्होने कहा कि उपसभापति जी एक कुशल संपादक और सामान्य व्यक्ति के रूप में उन्हें लोगों से जुडना और एक साझा लक्ष्य की ओर ले जाने का लंबा अनुभव है। राजनीति के शिखर पर पहुँचने से पूर्व उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपना योगदान दिया। एक कुशल संपादक के रूप में उन्होंने समाज की समस्याओं को मुखरता से उठाने और जन-जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संपादन कार्य उनकी वैचारिक स्पष्टता को दर्शाता है। विधायी प्रक्रियाओं की उनकी गहरी समझ सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और कुशलता लाने के लिए एक बेहतर रूपरेखा प्रदान करती है। वे हमेशा अंतिम व्यक्ति के उत्थान की बात करते हैं जिससे जनमानस के लिए लाभकारी नीतियां बनाने में मदद मिलती है। अनुभव एक ऐसा दर्पण है, जिसमें हम न केवल अपना वर्तमान देख सकते हैं, बल्कि भविष्य की राह भी सुधार सकते हैं।

इस अवसर पर ओम बिरला जी लोकसभा अध्यक्ष, हरिवंश जी, राज्यसभा उपसभापति, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, सतीश महाना जी, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष, कुंवर मानवेन्द्र सिंह जी, विधान परिषद सभापति एवं वरिष्ठ गणमान्य सम्मिलित हुए।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है