यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव और सीएम योगी ने अपनी-अपनी सीट से हासिल की बड़ी जीत, जानिए दोनों को मिले कितने वोट

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 11, 2022

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने करिश्माई जीत दर्ज करते हुए इतिहास लिख दिया है। 37 सालों बाद पहली बार है कि उत्तर प्रदेश में कोई पार्टी दोबारा सत्ता में लौटी है। उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी को समाजवादी पार्टी से टक्कर मिली। अखिलेश यादव ने अपना पूरा जोर लगाया लेकिन जनता का जनादेश उनके पक्ष में नहीं गया, फिर भी अखिलेश इस बार विधानसभा पहुंच गए हैं। 

उन्होंने मैनपुरी की करहल सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने करहल की सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को करारी शिकस्त दी है। उन्होंने एसपी सिंह बघेल को 67441 वोटों से हराया है। वहीं यूपी की सत्ता में दोबारा ताजपोशी को तैयार योगी आदित्यनाथ ने भी एक बड़ी जीत दर्ज की है। सीएम योगी आदित्यनाथ को 126361 वोट मिले हैं, उन्होंने सपा कैंडिडेट सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को हराया है। सुभावती को 48758 वोट मिले। इस सीट पर सीएम योगी के जीत का अंतर 73378 वोट हैं।

वहीं अखिलेश यादव को 148196 वोट मिले और यह कुल वोटों का 60.12 फीसदी वोट है। दूसरी ओर बीजेपी कैंडिडेट एसपी सिंह बघेल को 80455 वोट मिले। इसके साथ ही बसपा के कुलदीप नारायण को इस सीट पर 15701 वोट हासिल हुए। वही 1909 लोगों ने नोटा का बटन भी दबाया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भगवा दल को इस चुनाव में 255 सीटें मिली हैं। वहीं सपा को 111 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

प्रमुख खबरें

श्रीनगर सांसद Aga Ruhullah Mehdi नेकां और लोकसभा से 3 नवंबर को देंगे इस्तीफा

Uber ने शुरू की यात्रा वीडियो रिकॉर्डिंग, चालकों को मिलेंगे अतिरिक्त कमाई के मौके

Sujit Kalakal World Championship क्वार्टर फाइनल हारे, टूटा 24 मैचों की जीत का सिलसिला

Dublin Airport पर Kumar Sangakkara के परिवार से Ryanair स्टाफ ने किया दुर्व्यवहार