By अंकित सिंह | Mar 10, 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने जबरदस्त तरीके से बहुमत हासिल कर ली है। समाजवादी पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है। हालांकि समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार सरकार बनाने के दावे किए जा रहे थे। इन सबके बीच अखिलेश यादव की पहली फोटो के सामने आ गई है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता घनश्याम तिवारी ने एक फोटो ट्वीट किया है। इस फोटो में अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के युवा नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं। ट्वीट के साथ घनश्याम तिवारी ने जो बातें लिखी हैं वह कहीं ना कहीं सपा की निराशा को दर्शाती है। घनश्याम तिवारी के ट्वीट से ऐसा लगता है कि समाजवादी पार्टी ने हार मान लिया है।