UP Election 2022 । शिवराज सिंह चौहान बोले- सपा की साइकिल होगी पंचर, भाजपा जीतेगी बंपर

By अंकित सिंह | Mar 04, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार लगातार जारी है। इन सब के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं। आज शिवराज सिंह चौहान चंदौली पहुंचे जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। इन सब के पीछे शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की साइकिल पंचर होगी जबकि भाजपा बंपर रूप से चुनाव जीतेगी। शिवराज ने कहा कि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चल रहा है लेकिन अखिलेश बाबू का तो ऑपरेशन दंगा चलता है... सपा की साइकिल होगी पंचर, भाजपा जीतेगी बंपर। शिवराज ने समाजवादी पार्टी की परिभाषा बताते हुए कहा कि स से सांप्रदायिकता, म से माफिया राज ज से जातिवाद। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव तो औरंगजेब है, यह मैं नहीं खुद मुलायम सिंह यादव जी कहते हैं, जो अपने बाप का नहीं हुआ वह आपका क्या होगा? वर्ष 2017 में सत्ता के लिए अखिलेश ने पिता को पार्टी से बाहर कर खुद को सर्वे-सर्वा बना लिया था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव जनता से कहते थे कि ये मोदी वैक्सीन है, इसको मत लगवा लेना और खुद छिपकर लगवाकर आ गए। बबुआ अखिलेश आज भाषण देने लायक बचे हो, तो उसी मोदी वैक्सीन के कारण बचे हो। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर महिला ने दो लोगों को चाकू मारा, पुलिस गोलीबारी में आरोपी ढेर

सिंगापुर में इंडिया एनर्जी शोकेस: भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में भारी निवेश के अवसरों पर मंथन

New York Times Square Stabbing | टाइम्स स्क्वायर में खूनी तांडव! सनकी महिला ने चाकू से ली दूसरी महिला की जान, NYPD ने मुठभेड़ में किया ढेर | Video

अमेरिकी सेना मंत्री डैन ड्रिस्कॉल ने 18 महीने बाद पद से दिया इस्तीफा