यूपी चुनाव: निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2022

वाराणसी (उप्र), उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय पर निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार में भाग लेने पर 24 घंटे के लिए रोक लगा दी है। पिंडरा के उपजिलाधिकारी एवं चुनाव अधिकारी राजीव राय ने यह जानकारी दी और उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के आदेश की प्रति अजय राय को सौंप दी है। आदेश के अनुसार राय पर 26 फरवरी सुबह आठ बजे से अगले 24 घंटे तक किसी भी सार्वजनिक सभा, जुलूस, रैली, रोड शो करने और साक्षात्कार देने आदि पर प्रतिबंध रहेगा।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा