भाजपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पटकनी देने को मोर्चाबंदी को तैयार हुए जयंत और अखिलेश

By राजीव शर्मा | Jan 28, 2022

मेरठ,यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटे नेता आनन-फानन अपने कार्यक्रम कर रहे हैं। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को मेरठ,हस्तिनापुर में दौरा तय किया गया तो वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के मुखिया  जयंत चौधरी शुक्रवार को मेरठ में मीडिया से रूबरू होंगे। उनके साथ में दोनों पार्टियों के जिलाध्यक्ष और गठबंधंन के उम्मीदवार भी होंगे।

पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता वेस्टर्न यूपी में चुनावी दौरे कर रहे हैं। कैराना में देश के गृहमंत्री व भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले अमित शाह ने घरों में जाकर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की थी। वहीं योगी आदित्यनाथ भी अलग-अलग जिलों में चुनावी दौरा कर रहे हैं। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मेरठ में पहुंचकर गली-गली घूमकर भाजपा के पक्ष में प्रचार कर वोट मांगे।  पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रचार पर निकले भाजपा के नेता विपक्षी नेता सपा रालोद गठबंधन पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह पश्चिम उत्तर प्रदेश की भूमि में उतर कर उनको करारा जवाब दे सकते हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल साथ-साथ चुनाव लड़ रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल को समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के तहत 40 सीटें दी हैं। सभी की सभी सीटें पहले और दूसरे चरण की विधानसभा सीटों की हैं, जो पश्चिमी यूपी की हैं।

यूपी के चुनाव की शुरुआत पश्चिमी यूपी से होनी है। पहले चरण में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होना है, तो दूसरे चरण में 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग होगी। इस तरह से पहले सूबे में दोनों चरणों में वेस्ट यूपी के ज्यादातर इलाकों में चुनाव होंगे।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट