UP Exit Poll 2022: यूपी में आ रहे हैं योगी या अखिलेश? जानें क्या कह रहे हैं Exit Poll के आंकड़े

By अभिनय आकाश | Mar 07, 2022

चुनाव आयोग की तरफ से 8 फरवरी 2022 को तारीखों के ऐलान के साथ ही उत्तर प्रदेश पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव का शंखनाद हुआ था। जिस पर यूपी में 7 मार्च को 2022 को सातवें चरण की वोटिंग के साथ ही विराम लग गया। पांच राज्यों के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। लेकिन उसले पहले ओपनियन पोल की तरफ से चुनाव को लेकर रूझान और सीटों का अनुमान लगाया जा रहा है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश के नतीजों पर हर किसी की निगाहें टिकी है। लोकसभा में सबसे ज्यादा सांसद भेजने वाले इस प्रदेश के नतीजों से ही 2024 के चुनाव की दशा और दिशा तय होगी। इसलिए ही तो इसे 2024 के आम चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। 

उत्तर प्रदेश में ज्यादातर एग्जिट पोल में यूपी में बीजेपी की सरकार फिर से बनती दिख रही है। जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार यूपी में बीजेपी को 222 से 260 सीटें मिल सकती है।  सपा के खाते में 135 से 165 सीटें मिल सकती है। बसपा को 4 से 9 सीट मिल सकती है। कांग्रेस को 1 से तीन सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 3 से 4 सीटें जा सकती है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में यूपी में बीजेपी गठबंधन को 211 से 225 सीटें मिलने की संभावना है। सपा गठबंधन को 146-160 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा बसपा को 14 से 24 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को महज 4 से 6 सीटें मिलती दिख रही हैं। न्यूज 24 और चाणक्य के एग्जिट पोल की मानें तो उत्तर प्रदेश में भाजपा 294 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी को 105 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। बात बहुजन समाज पार्टी की करें तो इस बार भी मायावती की पार्टी का प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में अच्छा नहीं होता दिख रहा है। उन्हें दो सीटें मिलती दिखाई दे रही है। कांग्रेस एक जबकि अन्य के खाते में भी एक सीट जाती हुई दिखाई दे रही है। आज तक माय ऐक्सेस इंडिया के एग्जिट पोल की माने तो उत्तर प्रदेश में भाजपा जबरदस्त बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा को 288 से 326 सीटों के बीच सफलता मिल सकती है। जबकि समाजवादी पार्टी 71 से 101 सीटें जीतने में कामयाब होगी 3 से 9 सीटें बसपा के खाते में जाएंगी। जबकि कांग्रेस 1 से 3 सीटों पर जीत हासिल  करती दिखाई दे रही है वहीं अन्य के खाते में 2 से 3 सीटें जा सकती हैं। एबीपी सी वोटर के मुताबिक बीजेपी को 228 से 244 सीटें मिल सकती है, जबकि समाजवादी पार्टी को 132 से 148 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। बसपा के खाते में 13 से 21 सीटें जा सकती हैं जबकि कांग्रेस 4 से 8 सीटों पर सिमट आती हुई दिखाई दे रही है अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें हैं।

इसे भी पढ़ें: चुनावी राज्यों में चुनाव आयोग ने किया बेहतरीन काम, 2021 वाली गलती नहीं दोहराई

2017 विधानसभा चुनाव के परिणाम

उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव कराए गए थे। सपा के आपसी कलह के बीच कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। बसपा अकेले मैदान में थी। बीजेपी ने अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जैसे छोटे दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। यूपी में साल 2017 के विधानसभा चुनाव का पहला चर 11 फरवरी, दूसरा चरण 15 फरवरी और तीसरा चरण 19 फरवरी को हुआ। जबकि चौथा, पांचवा और छठा चरण 23, 27 फरवरी और 4 मार्च को क्रमश: सपन्न हुआ। आखिरी चरण का मतदान 8 मार्च को हुआ था। विधानसभा चुनाव में एनडीए को 324 सीटें हासिल हुई। इनमें से बीजेपी ने अकेले दम पर 311 सीटें जीती, जबकि अपना दल (सोनेलाल) ने 9 सीटें जीती और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी को 4 सीटें हासिल हुई। 54 पर एसपी-कांग्रेस गठबंधन, 19 पर बीएसपी और 6 सीटें अन्य के खाते में गई। 

प्रमुख खबरें

Cauvery, Mekedatu प्रोजेक्ट्स पर Karnataka में आज बंद, संगठनों ने दिया नैतिक समर्थन

झूला झूलीं और हाथों में लगवाई मेहंदी... कुछ इस तरह Kangana Ranaut ने Rekha Gupta के घर मनाई पहली तीज

Hariyali Teej Beauty Tips: महंगे पार्लर जाने की जरूरत नहीं, Kiwi Facial से घर पर पाएं Instant Glow

Air India Phuket-Delhi Flight: ऑटोपायलट से पहले 3 Hydraulic अलर्ट, क्यों झूले 300 फीट नीचे यात्री?