उप्र : कन्नौज के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का निधन, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक सदस्य एवं कन्नौज लोकसभा सीट से तीन बार के सांसद रहे छोटे सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट पर वर्ष 1980, 1989 और 1991 में जीत दर्ज की थी। कुछ दिनों पहले ही कन्नौज से सपा सांसद अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुंचकर छोटे सिंह यादव से मुलाकात की और उनके उपचार की जानकारी ली थी।

सपा प्रमुख यादव ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सहकारिता आंदोलन के पुरोधा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और कन्नौज से कई बार सांसद एवं छिबरामऊ से विधायक रहे श्री छोटे सिंह यादव जी का निधन, अत्यंत दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।” यादव ने कहा, “शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

प्रमुख खबरें

Jyeshtha Purnima पर चमकेगी इन 4 Zodiac Signs की किस्मत, Career में तरक्की संग होगी धन की वर्षा

मर्डर करके कैसे बचें, पुणे में मंगेतर की हत्या से पहले सिया गोयल की खौफनाक गूगल सर्च हिस्ट्री आई सामने, ऐसे रची थी साजिश

कर्नाटक में Pakistan से जुड़ा टेरर कनेक्शन, WhatsApp चैट से खुला राज, 20 साल का युवक गिरफ्तार

PM Modi-President Murmu Meeting: कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच हुई मुलाकात, क्या जल्द होगा बड़ा बदलाव?