युद्धस्तर पर कार्य कर रही है UP सरकार, आगे से नेतृत्व कर रहे हैं मुख्यमंत्री योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर देश भर में किए गए लॉकडाउन के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। इनमें स्वास्थ्य से लेकर लोगों को आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराने, दवा की व्यवस्था करना, दूध और पानी का प्रबंध करना तथा जगह-जगह फंसे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाना शामिल है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने से कहा, खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फ्रंट से लीड (आगे से नेतृत्व) कर रहे हैं और सभी इंतजामों का निजी स्तर पर जायजा ले रहे हैं और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वह लगातार आला अधिकारियों के साथ रोज बैठक कर रहे हैं और आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और अन्य सार्वजनिक जगहों पर रह रहे लोगों के लिए भविष्य में भोजन और पीने के पानी का प्रबंध युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए हैं। वह स्वयं तमाम कम्युनिटी किचन में जाकर भोजन के प्रबंध का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं, जनता की सुविधा की दृष्टि से तथा राज्य के बाहर निवास करने वाले प्रदेश वासियों के लिए 11 कमेटियों का गठन किया गया है।कोरोना वायरस की जांच के लिए आठ टेस्टिंग लैब क्रियाशील हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की सुविधाएं प्रदेशवासियों को सुलभ कराने के लिए संबंधित विभाग तुरंत तैयारी प्रारंभ करें। अधिकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन अवधि में किसानों की सुविधा के लिए बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायनो की दुकानों को खुला रखने के आदेश दिया है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना संकट से लड़ने में राष्ट्रपति भी आए संक्रिय भूमिका में, गवर्नरों को दिए कई अहम सुझाव

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra