त्योहारों पर कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

 उत्तर प्रदेश सरकार ने शारदीय नवरात्र, विजयादशमी और चेहल्लुम के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए रविवार को अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे गये निर्देश में नवरात्र, दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी, दशहरा पर्व एवं रामलीला मंचन तथा चेहल्लुम के अवसर पर कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

अवस्थी द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि दुर्गा पूजा पंडाल व रामलीला मंच के स्थापना की अनुमति प्रदान करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि सार्वजनिक आवागमन प्रभावित न हो।

मूर्तियों की स्थापना पारंपरिक परंतु खाली स्थान पर की जाए और उनका आकार यथासंभव छोटा रखा जाए, मैदान में क्षमता से अधिक लोग न रहे। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि मूर्तियों के विसर्जन में यथासंभव छोटे वाहनों का प्रयोग किया जाए तथा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में कम लोग ही शामिल हों।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट