उत्तर प्रदेश सरकार ने किया भूपेश बघेल और रंधावा का विमान लखनऊ में नहीं उतरने देने का अनुरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी जाने के लिए लखनऊ आ रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा को स्थानीय चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया है। प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने प्राधिकरण को रविवार देर रात लिखे पत्र में कहा है कि लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को हुए संघर्ष की घटना के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है।

इसे भी पढ़ें: KKR कप्तान मोर्गन ने कहा- रन बनाने के लिये संघर्ष कर रहा हूं, लेकिन जल्द बड़ी पारी खेलने की उम्मीद

लखीमपुर_किसान_नरसंहार हैशटैग से किए गए ट्वीट में बघेल ने कहा, अगर धारा 144 लखीमपुर में है तो लखनऊ उतरने से क्यों रोक रही है तानाशाह सरकार? गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के पैतृक गांव जाने के विरोध के दौरान हुए संघर्ष में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश