पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर UP के राज्यपाल, सीएम योगी समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2020

लखनऊ। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने गहरा दुख व्यक्त किया है। राजभवन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी प्रणब मुखर्जी को आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त थी। उन्होंने देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में अनेक ऐतिहासिक एवं नीतिगत निर्णय लिए। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे महान व्यक्ति का निधन वास्तव में देश के आर्थिक एवं राजनैतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। पटेल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की है। 

प्रमुख खबरें

Bansuri Swaraj का Rahul Gandhi पर वार, बोलीं- पितृसत्ता खत्म की बात सिर्फ Pune तक क्यों?

Bhavika Sharma और Ankit Gupta के बीच आई दूरी, आखिर ऐसा क्या हुआ कि कर दिया अनफॉलो!

Congress ने MP Cabinet बर्खास्त करने की मांग President से की, Vijay Shah मामला

भारत में रहना है तो संविधान मानो! Hijab पर Giriraj Singh का Owaisi को तीखा जवाब