यूपी में फिल्म सिटी बनाने के अपने सपने को पूरा करेगी योगी सरकार, काम के लिए इस कंपनी को चुना

By रेनू तिवारी | Dec 15, 2020

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का  नोएडा में फिल्म सिटी बनाने का सपना साकार होता दिखाई  रहा हैं। नोएडा फिल्म सिटी परियोजना के लिए फॉर्च्यून 500 कंपनी को सलाहकार को चुन लिया गया है।नोएडा फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए, सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड (फॉर्च्यून 500 कंपनी) को सलाहकार के रूप में चुना गया है। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण, यमुना एक्सप्रेस वे के सीईओ अरुणवीर सिंह की तरफ से ये जानकारी दी गयी हैं।

 

इसे भी पढ़ें: बाइक एम्बुलेंस दादा करीमुल हक की जिंदगी पर बनेगी फिल्म, क्या सोनू सूद निभाएंगे लीड रोल?  

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया जिसमें नोएडा के सेक्टर 21 में फिल्म सिटी बनाने की बात कहीं। ये प्रोजेक्ट योगी सरकार की एक बड़ी परियोजनाओं में से एक है। जिस पर अब काम होना शुरू हो चुका है। नोएडा सेक्टर 21 में एक हजार एकड़ जमीन पर मुंबई से भी ज्यादा सुविधाओं वाली फिल्म सिटी बनाई जाएगी। फिल्म सिटी में होटल , रेस्टो-बार, जिम, सलून, क्लब, फूड कोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ-साथ फिल्मों के लिए सेट तैयार करने की योजना है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में मथुरा, बनारस, अयोध्या, प्रयाग जैसे धार्मिक स्थल है जो हमेशा से ही फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में सिनेमा के माध्यम से उत्तर प्रदेश की लोकप्रियता भी काफी बढ़ी है। 

 

 

कीवर्ड: अरुण वीर सिंह, सीईओ, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, यूपी

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र