उप्र : बलिया में दहेज को लेकर पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2025

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने एक महिला की कथित तौर पर दहेज को लेकर हत्या करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रिंचू की शादी इसी साल अप्रैल में अभिजीत सिंह के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष ने शादी के दिन से ही दहेज के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था और 17 अगस्त को दहेज को लेकर रिंचू की हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति अभिजीत सिंह को सोमवार को उससा गांव के पास से गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम