उप्र : शाहजहांपुर में ससुर ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके अपनी बहू की हत्या कर दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2025

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले मेंससुर ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके अपनी बहू की कथित रूप से हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घटना की जानकारी आज सुबह मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल से ग्रामीणों से हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि आरोपी ससुर अक्सर शराब पीता था और संभवत: मृतका से कुछ कहा सुनी होने पर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी।

द्विवेदी ने बताया कि मृतका का पति ट्रक ड्राइवर है और वह अक्सर ट्रक लेकर बाहर जाता है। घटना वाले दिन भी वह बाहर ही था। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा औरहत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी कब्जे में ले कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने टीम बनाई हैं।

प्रमुख खबरें

3 Crore से ऊपर की FD पर बैंकों को हर दिन सुबह 10 बजे तक घोषित करनी होगी नई Rate

Guwahati ODI: Jasprit Bumrah की गैरमौजूदगी में Nitish Kumar Reddy और गेंदबाजी पर नजरें

IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि

Bihar में Forensic Labs का होगा आधुनिकीकरण, गृह विभाग ने बनाई विशेष रणनीति