UP: Balia में सपा-कांग्रेस पर बरसे JP Nadda, बोले- जिसे आपने अनपढ़ कहा, वो आपसे ज्यादा पढ़ा लिखा निकला

By अंकित सिंह | May 24, 2024

उत्तर प्रदेश के बलिया लोकसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने ऑप्टिकल फाइबर फैलाया और 2 लाख पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर खोले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के लोग भारत को अनपढ़ों का देश कहते थे। उन्होंने पूछा कि डिजिटलाइजेशन के बाद क्या होगा, यहां वाई-फाई का क्या उपयोग होगा... मोदी जी ने भारत की क्षमताओं को पहचाना और यहां तक ​​कि एक सब्जी विक्रेता भी यूपीआई के माध्यम से डिजिटल लेनदेन करता है। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में आपके घर का बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर घर की छत पर सौर ऊर्जा लगाई जाएगी। जिससे हर घर को मुफ्त बिजली मिलेगी और जो बिजली बचेगी उसे सरकार खरीदेगी। मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए नड्डा ने आंकड़ों के हवाले से कहा, ‘‘कोरोना की मार, यूक्रेन के युद्ध की चपेट के बावजूद भारत 11 वें नंबर से छलांग लगाकर मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। विपक्षी दलों के समूह इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी, पिछड़ा और अति पिछड़ा विरोधी है क्योंकि आदिवासी, दलित, पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डालकर मुस्लिम तुष्टीकरण करना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election: 54 दिनों में 170 रैलियों को संबोधित कर चुके हैं CM Yogi, 12 राज्यों का भी किया है दौरा

भाजपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि घमंडिया गठबंधन राम विरोधी, सनातन विरोधी है और ये राष्‍ट्र विरोधी है। कोरोना संकट की याद दिलाते हुए नड्डा ने कहा कि दुनिया का कोई नेता कोरोना से लड़ने से सक्षम नहीं था, अमेरिका, यूरोप, जापान फैसला नहीं कर पाया लेकिन मोदी जी ने लॉकडाउन कर दो माह में देश को सक्षम बनाया और कहा कि जान भी है, जहान भी है। बार-बार भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सही जगह बटन दबता है तो विकास होता है, और गलत जगह बटन दबने पर बहू बेटियों की इज्जत खतरे में पड़ती है, व्यापारियों को पलायन करना पड़ता है। नड्डा ने कहा कि आपको अपनी अंगुली की ताकत का सही इस्तेमाल करना है। उन्होंने कहा कि जनता के उत्साह, उमंग, खुशी एवं ऊर्जा को देखकर आश्वस्त हो गया हूं कि आपने विजय दुबे को लोकसभा में फिर भेजने का मन बना लिया है! सवाल दुबे का नहीं मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच