उप्र : बलात्कार के आरोप में वकील गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2025

आगरा जिले में एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में एक वकील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एक महिला ने गत सात नवंबर को एकता थाने में दी गई तहरीर में कहा था कि उसका बलात्कार का एक मामला अदालत में चल रहा था।

उनके अनुसार, आरोपी पक्ष के वकील जितेंद्र ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करने का प्रस्ताव रखा था जिस पर रजामंदी भी बन गई थी। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि विगत छह नवंबर को जितेंद्र ने उसे समझौते के लिए बुलाया, अपनी कार में बैठा कर धोखे से शराब पिलाई और एक होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी वकील को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 में Pakistan पर सस्पेंस, Iceland Cricket ने ICC-PCB पर कसा तंज

WPL 2026 Final में RCB, Grace Harris के तूफान में उड़ी UP, एकतरफा मुकाबले में रौंदा

Shivam Dube की विस्फोटक पारी से मिली उम्मीद, हार में भी भारत को दिखा भविष्य का संकेत

U-19 World Cup: हार के बाद Bangladesh का ICC पर बड़ा आरोप, खराब Schedule को बताया वजह