UP Lok Sabha Trends: अखिलेश यादव ने ऐसा क्या किया जिससे समाजवादी पार्टी को मिल रही बड़ी सफलता

By अंकित सिंह | Jun 04, 2024

लोकसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश में सभी को चौंका दिया है। उत्तर प्रदेश में जहां भाजपा 70 से ज्यादा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही थी। वहीं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने उसे बड़ा झटका दिया है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अब तक 36 सीटों पर बढ़त बना रखी है। जबकि समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस नें 8 सीटों पर अपनी बना रखी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि 2 साल पहले उत्तर प्रदेश में हारने वाली समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने ऐसा क्या किया कि राज्य में पार्टी और इंडिया गठबंधन जबरदस्त तरीके से सफलता हासिल करता दिखाई दे रहा है?

इसे भी पढ़ें: 2019 के मुकाबले बीजेपी को कम सीटें मिलने का शुरुआती रूझान, झूम उठा पाकिस्तान, राहुल गांधी को लेकर कह दी ये बात

उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि पार्टी के परंपरागत वोटो ने हमारी तरफ वापसी की है। इसके अलावा कांग्रेस और अखिलेश यादव के गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में धर्म को हावी होने नहीं दिया। उत्तर प्रदेश में जाति के इर्द-गिर्द ही तानेबने बने। संविधान और आरक्षण पर जोर दिया गया। धार्मिक पिच पर सपा या कांग्रेस की ओर से बैटिंग करने की कोशिश नहीं की गई जिसकी वजह से सपा और कांग्रेस को राज्य में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। 

प्रमुख खबरें

ONGC के नए चेयरमैन बने Sunil Kumar, पहली बार कार्यकारी निदेशक सीधे शीर्ष पद पर पहुंचे

Delhi High Court की टिप्पणी के बाद Dilip Ghosh बोले, CJP का Gen Z आंदोलन बड़ा घोटाला

Ferrari ने पेश की पहली EV Luce, 1036bhp पावर और 530km की रेंज से लैस

France में सप्ताहांत हिंसा के बाद पेरिस और अन्य शहरों में छात्र रैलियों पर रोक