उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 IAS अफसरों के तबादले! सीपी सिंह लखनऊ के नए डीएम नियुक्त

By रेनू तिवारी | Sep 14, 2024

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों का बड़ा तबादला किया है। तबादलों का यह ताजा दौर 13 जिलों को प्रभावित करता है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पदों का पुनर्आबंटन किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया में योगी सरकार इस वक्त काफी एक्टिव तरह से कार्य में जुटी हुई हैं। फेरबदल की कड़ी में एक बार फिर से बड़े परिवर्तन किए गये हैं।  योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ के जिलाधिकारी (डीएम) समेत 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जानकारी के अनुसार कई अन्य जिलों के डीएम का भी तबादला किया गया है, जिसमें सीपी सिंह को लखनऊ का नया डीएम बनाया गया है, जबकि निधि गुप्ता को अमरोहा का प्रभार दिया गया है। 

इन बदलावों में सबसे उल्लेखनीय है बुलंदशहर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) सीपी सिंह को लखनऊ का नया डीएम नियुक्त किया गया है। वे सूर्य पाल गंगवार की जगह लेंगे, जो पहले इस पद पर थे। इस फेरबदल में रवींद्र मंदर को प्रयागराज का डीएम बनाया गया है, जबकि दिनेश को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। घनश्याम मीना को हमीरपुर का डीएम बनाया गया है।  रवींद्र मंदर को प्रयागराज का डीएम और अरविंद बंगारी को आगरा का डीएम बनाया गया है। नवनीत चहल को आजमगढ़ का डीएम और रवींद्र सिंह को फतेहपुर का डीएम बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Badrinath Landslide| उत्तराखंड के चमोली में भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

अधिकारियों को पदभार ग्रहण करने के लिए तत्काल निर्देश जारी 

यूपी सरकार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपने नए पदभार ग्रहण करने के लिए तत्काल निर्देश जारी किए हैं। यह फेरबदल राज्य में हो रहे प्रशासनिक बदलावों की व्यापक प्रवृत्ति का हिस्सा है, जिसमें हाल ही में यूपी पुलिस में भी तबादले और पोस्टिंग देखी गई है। मंगलवार को दस आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली।


जुलाई में यूपी में हुए आईपीएस तबादले

इससे पहले जुलाई में उत्तर प्रदेश में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। राजेश कुमार सिंह को कानपुर नगर के पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बनाया गया था। श्याम नारायण सिंह को एटा का पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया। गौरव बंसवाल को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर बनाया गया, जबकि अभिषेक को बिजनौर का एसपी नियुक्त किया गया। नीरज कुमार जादौन हरदोई के एसपी बने। ईराज राजा को गाजीपुर का एसपी नियुक्त किया गया। 

राम सेवक गौतम को शामली का एसपी बनाया गया, जबकि केशव चंद गोस्वामी को लखनऊ स्थित खुफिया मुख्यालय में एसपी बनाकर भेजा गया। डॉ. ओमवीर सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट का डीसीपी नियुक्त किया गया, जबकि डॉ. दुर्गेश कुमार को जालौन का एसपी बनाया गया। बिहार में 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला इस बीच, बिहार में भी तबादले किए गए हैं। कुल 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन तबादलों को लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार में लगातार दूसरे दिन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इससे पहले 12 सितंबर को बिहार में 29 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।

प्रमुख खबरें

Mann Ki Baat में West Asia Crisis पर PM Modi का राष्ट्र को संदेश, बोले- इस संकट को मिलकर हराएंगे

किसानों की बढ़ी आय, देश हुआ आत्मनिर्भर! PM Modi ने बताया कैसे Ethanol Blending बना देश का Energy Shield

Iran के खिलाफ महायुद्ध में America अकेला नहीं, Donald Trump का दावा- सऊदी समेत सभी खाड़ी देश साथ

No Kings Protest: अमेरिका से यूरोप तक, Donald Trump का जोरदार विरोध, White House ने बताया साजिश