देवी-देवताओं की तस्वीर वाले अखबार में चिकन रखकर बेचने से रोकने पर शख्स ने पुलिस पर किया हमला, हुआ गिरफ्तार

By अनुराग गुप्ता | Jul 04, 2022

सम्भल। सम्भल नगर में देवी-देवताओें की तस्वीरों वाले अखबार में चिकन रखकर बेचने से रोकने पर पुलिस दल पर चाकू से हमला करने के आरोप में एक होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय कुमार द्वारा दर्ज करायी गयी रिपोर्ट के हवाले से सोमवार को बताया कि संभल कोतवाली क्षेत्र में तालिब हुसैन नामक व्यक्ति अपने होटल पर देवी-देवताओं के चित्र वाले कागजों पर चिकन रखकर बेच रहा था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत की थी, जिस पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि तफ्तीश के दौरान तालिब ने पुलिस दल पर चाकू से हमला किया।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात