UP: विधायक पूजा पाल पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सपा से निष्कासित, CM योगी की तारीफ की थी

By अंकित सिंह | Aug 14, 2025

समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को पार्टी विधायक पूजा पाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के लिए निष्कासित कर दिया। इससे एक दिन पहले उन्होंने गैंगस्टर और राजनेता अतीक अहमद की मौत के बाद महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की थी। पूजा पाल ने विधानसभा में मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि प्रयागराज में उनकी नीतियों ने महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित किया और उन्होंने अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की, जिन पर उन्होंने अपने पति की हत्या का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहती हूँ कि उन्होंने मुझे तब न्याय दिलाया जब किसी ने मेरी बात नहीं सुनी।

इसे भी पढ़ें: हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की! Janmashtami से पहले कृष्ण भक्तों को तोहफ़ा, UP Assembly में श्री बांके बिहारी न्यास विधेयक 2025 पास

उन्होंने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया। उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता, तो मैंने आवाज़ उठाई। जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी, तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया। 2005 में, पूजा पाल से शादी के कुछ दिनों बाद, प्रयागराज में बसपा विधायक राहु पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फरवरी 2023 में, हत्या के एक प्रमुख गवाह उमेश पाल की प्रयागराज के सुलेम सराय इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उमेश और उसके गनरों पर कई राउंड फायरिंग की गई और बम फेंके गए। अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद मुख्य आरोपी थे और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 15 अप्रैल, 2023 की रात को प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय खुद को पत्रकार बताकर कुछ लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है