दिल्ली में भी यूपी मॉडल, कांवड़ यात्रा के दौरान बंद की जाएंगी मीट की दुकानें!

By अंकित सिंह | Jul 08, 2025

11 जुलाई से 23 जुलाई तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली में मीट की दुकानें बंद रहेंगी। इस बात की जानकारी मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने दी। हालांकि, मंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह प्रतिबंध केवल तीर्थयात्रा मार्ग पर पड़ने वाली मांस की दुकानों पर ही लागू होगा या नहीं। मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि इनमें से ज़्यादातर मीट की दुकानें वैसे भी अवैध हैं और कानून के मुताबिक इन्हें नहीं चलना चाहिए। लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान इन्हें खास तौर पर बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसको लेकर मांग की जरूरत नहीं है। कांवड़ यात्रा के दौरान इन्हें विशेष रूप से बंद रखा जाएगा। ये सभी अवैध दुकानें हैं और हम कांवड़ यात्रा के दौरान इन्हें संचालित करने की अनुमति नहीं दे सकते। 

इसे भी पढ़ें: हरिद्वार से गंगा जल लेकर घर लौट रही महिला श्रद्धालु की कांवड़ में एक शख्स ने थूका... पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिंदू कैलेंडर के पवित्र महीने सावन के दौरान श्रद्धालु पवित्र नदियों से जल लेकर विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव को चढ़ाने के लिए कांवड़ यात्रा करते हैं। इस साल कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू होगी। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मारवाह ने कहा कि श्री गुरु सिंह सभा एक धार्मिक संस्था है, जो सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘हम अपील करते हैं कि कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों पर मांस और शराब की दुकानें अस्थायी रूप से बंद कर दी जाएं, ताकि इसकी पवित्रता बनी रहे और कोई अप्रिय घटना न हो।’

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?