उप्र: मनरेगा में 38 लाख रुपये से ज्यादा का घोटाला, ग्राम प्रधान समेत छह आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2025

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के एक गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा)के तहत प्राप्त निधि में 38 लाख रुपये से अधिक के कथित घोटाला के संबंध में ग्राम प्रधान और अवर अभियंता समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले की जांच में आरोप सही पाए गए। अधिकारी ने बताया कि दर्ज मुकदमे के आधार पर सरकारी धन के गबन के आरोपियों ग्राम प्रधान अब्दुल वहाब, ग्राम विकास अधिकारी गिरिजा शंकर, रोजगार सेवक मोहम्मद जुबेर खान, अपर कार्यक्रम अधिकारी अतुल कुमार मिश्रा, अवर अभियंता प्रदीप कुमार चौधरी एवं ग्राम विकास अधिकारी अजय यादव को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका