UP News: खत्म हो गई अदावत! केशव मौर्य ने फिर की CM योगी की तारीफ, जानें इस बार क्या कह दिया?

By अंकित सिंह | Aug 21, 2024

उत्तर प्रदेश की सियासत को लेकर पिछले दिनों एक खबर जबरदस्त तरीके से उफान पर थी। खबर यह थी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। लेकिन केशव प्रसाद मौर्य हाल के दिनों में देखें तो जबरदस्त तरीके से योगी आदित्यनाथ की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। आज एक बार फिर से उन्होंने जबरदस्त तरीके से योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि योगी जी के रहते राष्ट्रभक्ति और रामभक्ति से कोई समझौता नहीं होगा। इतना ही नहीं, केशव मौर्य ने तो योगी के शासन को पूरी तरीके से सुशासन बताया और कहा कि वह बाबूजी के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। 

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कल्याण सिंह के समय में उत्तर प्रदेश में सुशासन था, ठीक आज वैसा ही सुशासन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में है। इससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि जिस तरह की चर्चाएं योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के लिए थी, वैसा कुछ भी नहीं है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक-ठाक हो गया है। इससे पहले भी योगी की केशव मौर्य ने तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी का "डबल इंजन" देश में सबसे अच्छा काम कर रहा है। केशव मौर्य ने आगे कहा कि भाजपा देश के साथ-साथ राज्य में भी सत्ता में है। लोग जानते और मानते हैं कि हमारी डबल इंजन सरकार देश में सबसे अच्छा काम कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: पुलिस भर्ती परीक्षा: योगी सरकार का फूलप्रूफ प्लान तैयार, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

इसके साथ ही केशव मौर्य ने पूछा कि क्या दुनिया में पीएम (नरेंद्र) मोदी जैसा कोई दूसरा नेता है, और क्या देश में योगी आदित्यनाथ जैसा कोई दूसरा सीएम है? मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा, ''जब हमारे पीएम मोदी दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेता हैं और जब हमारे सीएम देश में सबसे अच्छे हैं, तो सबसे अच्छा काम हो रहा है।'' 

प्रमुख खबरें

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

यूनिक मर्केंटाइल इंडिया के MD राज कुमार रॉय आदिलाबाद में गिरफ्तार, निवेश धोखाधड़ी का आरोप

West Bengal: बंद चाय बागानों के मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये और अतिरिक्त राशन