उप्र : कुशीनगर में पाकिस्तानी नागरिक और उसके दो सहयोगी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2025

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे पाकिस्तान के एक नागरिक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पाकिस्तानी नागरिक का जाली आधार कार्ड, पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बनवाने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

इस आधार पर वह अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक के जाली दस्तावेज बनवाने के आरोप में चांद अख्तर और शब्बीर आजम नामक दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। उनके एक अन्य साथी शेख सूबेदार की तलाश की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और विदेशी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा