UP: Ghazipur में PM Modi की हुंकार, बोले- वंचितों का जो अधिकार है, मोदी उसका चौकीदार है

By अंकित सिंह | May 25, 2024

पीएम नरेंद्र मोदी ने गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गाजीपुर की धरती... पराक्रम और शौर्य की गाथाएं बताती है। गाजीपुर की परंपरा और यहां का गमहर गांव... ये नाम ही काफी है। जहां हर घर से जांबाज निकलते हों... ये गौरव गाजीपुर के अलावा किसी को मिला है क्या... पूरा देश इस मिट्टी का ऋणी है। विपक्ष पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वालों ने गाजीपुर के साथ विश्वासघात किया है। आजादी के बाद कांग्रेस ने कसम खा ली थी कि इस क्षेत्र का विकास नहीं करेगी। यहां के लोग गरीबी में घुट-घुट कर जीने को मजबूर रहे हैं।   

प्रधानमंत्री ने दावा किया मोदी ने जो काम किए, उससे गरीब का जीवन बदला। सिर्फ 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं... ये इसलिए हुआ कि आपके वोट ने मोदी को मजबूत किया। हमने 4 करोड़ परिवारों को पीएम आवास दिए। हमने 50 करोड़ गरीबों के बैंक में खाते खुलवाए। हमने हर गांव तक बिजली पहुंचाई, हम हर घर जल पहुंचा रहे हैं। आज किसी गरीब को इलाज के लिए अपनी जमीन नहीं बेचनी पड़ती है, क्योंकि आज उसके पास आयुष्मान कार्ड है। उन्होंने कहा कि अगर मेरी माताओं को बीमारी सहनी है तो इस बेटे का दिल्ली में बैठने का क्या मतलब है। इसलिए आपके इस बेटे ने तय किया कि अब गरीब को बीमारी में इलाज की जिम्मेदारी मोदी उठाएगा। आज आयुष्मान योजना करोड़ों परिवारों को मुसीबत में सहायता देता है।

इसे भी पढ़ें: Karakat लोकसभा सीट पर Bhojpuri स्टार Pawan Singh के निर्दलीय पर्चा भरने से त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

मोदी ने कहा कि सपा के दौर में यूपी में ये हाल था कि माफिया लालबत्ती में घूमते थे, खुली जीप में कानून को चेतावनी देते थे। विरोधियों को खुलेआम गोलियों से भून दिया जाता था। दंगों को यूपी की पहचान बना दिया गया था। सपा की सरकार में हर महीने 2-3 दंगे होते थे। इसका नुकसान गरीबों को होता था। अब योगी जी सरकार में दंगे भी बंद हैं और दंगाई भी बंद हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन वाले एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण की लूट में एक साथ खड़े हैं। लेकिन ये मोदी इनके सामने सीना तानकर खड़ा है और मैं गारंटी देता हूं कि जब तक मोदी जिंदा है,  एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण मैं किसी हालत में उनको छीनने नहीं दूंगा। मैं धर्म के आधार पर खेल खेलने नहीं दूंगा। वंचितों का जो अधिकार है... मोदी उसका चौकीदार है।

प्रमुख खबरें

Asha Bhosle Last Rites: नम आंखों से देश ने दी विदाई, पंचतत्व में विलीन हुईं सुरों की मल्लिका, बेटे ने दी मुखाग्नि

Baisakhi 2026: 14 अप्रैल को मनाया जाएगा बैसाखी का त्योहार

Ganga Saptami पर करें यह महाउपाय, घर में रखें ये शुभ वस्तुएं, कभी नहीं होगी धन की कमी

Healthy Breakfast Ideas । पोषण का पावरहाउस है ये 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट, बच्चों को बनाकर जरूर खिलाएं