हाथरस हादसे में UP Police का पहला बड़ा एक्शन, आयोजन समिति से जुड़े 6 लोग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर एक लाख का इनाम

By अंकित सिंह | Jul 04, 2024

उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को कहा कि हाथरस में एक सत्संग के बाद हुई भगदड़ के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि वे सभी सत्संग आयोजित करने वाली आयोजन समिति के सदस्य हैं। अलीगढ़ के महानिरीक्षक शलभ माथुर ने कहा, "घटना में चार पुरुषों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और 'सेवादार' के रूप में काम करते हैं।" 

इसे भी पढ़ें: हाथरस जाएंगे राहुल गांधी, जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात, भगदड़ में अब तक 123 लोगों की मौत

सूत्रों के मुताबिक, मैनपुरी के बिछवां कस्बे में स्थित भोले बाबा के आश्रम में बुधवार रात पुलिस दाखिल हुई थी। मगर इस बारे में कोई भी पुलिस अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस और स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसपीजी) के लोग आश्रम परिसर में गये थे लेकिन उनकी ड्यूटी आश्रम के अंदर नहीं बल्कि बाहर थी। उन्होंने कहा, 50-60 सेवादार आश्रम के अंदर मौजूद हैं। इनमें महिला और पुरुष दोनों हैं। इस सवाल पर कि क्या बाबा अपने आश्रम में मौजूद हैं, सिंह ने कहा, वह ना कल थे, ना आज हैं। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा