UP Police Constable Recruitment 2021: जल्द निकलेगी 25000 कांस्टेबल पदों के लिए भर्तियां

By एकता | Dec 07, 2021

पुलिस की नौकरी पाने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही खुशखबरी लेकर आने वाली है। खबर है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 25000 सिपाहियों की भर्ती जल्द ही आवेदन मांग सकती है। उम्मीद है कि इसी महीने या अगले महीने में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली जा सकती है। आपको बता दें कि डीजीपी मुख्यालय ने इन पदों पर भर्ती का अधियाचन बोर्ड को भेजा गया था। नोटिफिकेशन जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

UP Police Constable Recruitment 2021: आवेदन करने की योग्यता 

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं एवं 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। उम्र सीमा में मापदंडों के अनुसार छूट दी जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन आने के बाद उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी मिल जाएगी।

UP Police Constable Recruitment 2021: चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती पाने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। 

UP Police Constable Recruitment 2021: आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Dehradun में 1.8 करोड़ के लोन पर 9 लाख रिश्वत मांगने वाला Bank Manager और दो एजेंट अरेस्ट

Noida में फ्लैटों में चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

PM Modi केरल के Jatayu Earth Center का कर सकते हैं दौरा, Suresh Gopi ने दिए संकेत

Odisha में Cyclone Akwan की आहट, करीब 3 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट