यूपी पुलिस कॅान्सटेबल भर्ती का इंतजार हुआ खत्म, 26210 पदों पर होगी नियुक्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2022

उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए भारी मात्रा में छात्र लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही उन छात्रों को यूपी पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। ऐसे में 12वीं पास छात्रों के पास वर्दी पहनने के सपने को साकार करने के लिए यह गोल्डन चांस है।

इस नोटिफिकेशन में छात्रों को भर्ती को लेकर जानकारी मिल जाएगी। यूपी पुलिस बोर्ड के मुताबिक इस भर्ती में लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों को पुलिस में भर्ती होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। 

26210 पदों पर होगी यूपी कॅान्सटेबल भर्ती

यूपी पुलिस कान्सटेबल भर्ती के लिए एक शार्ट नोटिस जारी कर दिया गया है। यह भर्ती कुल 26210 पदों पर होगी। जिसके लिए  सिपाही और फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए फुल नोटिफिकेशन सितम्बर के आखिर तक जारी करने की संभावना जताई जा रही है।

 आपको बता दें, अभी एग्जाम की तारीख को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में पुलिस विभाग में लगभग 40 हजार पदों पर दिसम्बर 2023 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यूपी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरुआत जल्द ही होगी।        

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी