UP पुलिस ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को हिरासत में लिया: सहयोगियों का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2020

नोएडा। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और संगठन की दिल्ली इकाई के प्रमुख हिमांशु वाल्मीकि को उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया जब वे हाथरस सामूहिक बलात्कार की घटना में जान गंवाने वाली लड़की के परिजनों के साथ हाथरस जा रहे थे। आजाद के सहयोगियों ने बुधवार को यह आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने इस मामले की कोई पुष्टि नहीं की है। 

इसे भी पढ़ें: हाथरस घटना में मुख्यमंत्री योगी ने SIT का किया गठन, सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश 

आजाद समाज पार्टी की कोर समिति के सदस्य रविंद्र भाटी ने कहा, ‘‘जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद से आजाद और वाल्मीकि का कुछ अता-पता नहीं है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय आजाद तथा वाल्मीकि को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन पुलिस इसे सार्वजनिक नहीं कर रही है। वहीं, हाथरस में सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई लड़की के परिवार ने बुधवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने रात में “जबरन” उनकी बच्ची का अंतिम संस्कार करा दिया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने हालांकि ‘पीटीआई- भाषा’ से कहा कि अंतिम संस्कार ‘‘परिवार की इच्छानुसार” किया गया।

प्रमुख खबरें

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century