UP Police Constable Exam: परीक्षा देने से पहले जरूर जान लें ये Rules, बोर्ड ने दी अहम जानकारी

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 06, 2026

कुछ ही समय पहले यूपी पुलिस में 32 हजार से अधिक पदों पर कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 8 जून से शुरु होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 8 जून से आयोजित की जाएगी, इस परीक्षा में लाखों की संख्या में उम्मीदवार एग्जाम में बैठेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPRRPB) ने उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट चेक कर सकते हैं। 

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जरुरी सवाल-जवाब

 यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा कौन सी तारीखों में होगी?

आपको बता दें कि, 8 जून से लेकर 10 जून तक यूपी पुलिस मे आरक्षी नागरिक पुलिस एंव समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा की अवधि क्या है?

 पेपर दो शिफ्ट मे होंगे। पहली शिफ्ट में 10 बजे से 12 बजे तक (120 मिनट) और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक पेपर लिया जाएगा।

 यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का मोड क्या है?

यह परीक्षा पेन एंव पेपर आधारित OMR मोड में आयोजित होगी।

किस भाषा में यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम का क्वेश्चन पेपर आएगा?

सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हिंदी और इंग्लिश दो भाषा में आएगा।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गए हैं। अब आप वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर Admit Card वाले सेक्शन में जाएं। अब यहां अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की डिटेल्स भरकर सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।

अगर यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है तो कहां संपर्क करें?

अगर कोई कैंडिडेट यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल का एडमिट कार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, तो वह ईमेल आईडी- helpdeskupcons2025@gmail.com और फोन नंबर 08064526226 पर संपर्क कर सकते हैं।

 यूपी पुलिस एग्जाम सेंटर की डिटेल्स कैसे मिलेगी?

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के सेंटर की जानकारी निकालने के लिए आपके एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी। यहीं से आप अपने परीक्षा केंद्र के पूरे पते की जानकारी देख सकते हैं।

एडमिट कार्ड आने के बाद क्या मैं यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम सेंटर बदल सकता हूं?

प्रवेश पत्र जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र में संशोधन की सुविधा सामान्यतः उपलब्ध नहीं होती है। ऐसे में अभ्यर्थियों को उसी केंद्र पर परीक्षा में शामिल होना पड़ता है, जो एडमिट कार्ड में निर्धारित किया गया है।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सेंटर पर कितने बजे पहुंचना होगा?

पहली शिफ्ट वाले अभ्यर्थी को सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक सेंटर पर पहुंचना होगा। दूसरी शिफ्ट वाले उम्मदीवार पेपर देने के लिए दोपहर 1 से 2.30 बजे तक पहुंच जाएं, आपको एंट्री मिल जाएगी। वहीं, जिन लोगों ने अपने आवेदन में आधार कार्ड नहीं लगाया है, या जिनका आधार कार्ड मेल नहीं खा रहा है, उन्हें पहली शिफ्ट के लिए सुबह 7.30 बजे और दूसरी शिफ्ट में 12.30 बजे तक सेंटर पर पहुंच जाएं।

यूपी पुलिस परीक्षा में भाग लेने के लिए कौन-कौन से सरकारी डॉक्यूमेंट्स एंट्री में वैलिड होंगे?

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर 12 अंकों वाला आधार कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन भरते समय आधार संख्या दर्ज नहीं की थी, उन्हें आधार कार्ड के अतिरिक्त कोई अन्य मान्य फोटो पहचान पत्र, जैसे पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस, भी अपने साथ रखना आवश्यक है।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबस परीक्षा समाप्त होने से पहले क्या कैंडिडेट एग्जाम हॉल से बाहर से बाहर जा सकते हैं?

अगर आपने पेपर जल्दी कर लिया हो, तो भी आप बाहर नहीं जा सकते हैं। बिना कक्ष निरीक्षक की अनुमति के एग्जाम हॉल नहीं छोड़ सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक करवाना जरूरी है?

हां, यह एकदम जरुरी है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी का बायोमैट्रिक/आइरिस एंव फोटोग्राफी लिया जाएगा। यह पूरा प्रोसेस सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।

 यूपी पुलिस परीक्षा केंद्र पर कौन सी चीजें ले जाने की अनुमति होगी?

परीक्षा देने वाले उम्मीदवार सेंटर पर सिर्फ (काला/नीला) बॉल पेन, प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, वैलिड पहचान पत्र (पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस) साथ ले जा सकेंगे। इसके अलावा अन्य कोई भी वस्तु साथ ले जाने की अनुमति सेंटर पर नहीं होगी।

 क्या यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग है?

नहीं, गलत उत्तर देने पर यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पेपर में कोई निगटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। अब कैंडीडेट ज्यादा से ज्यादा प्रश्न बिना किसी डर अटेंप्ट कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या आने पर कहां संपर्क कर सकते हैं?

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से जुड़ी कोई भी समस्या हो, तो कैंडीडेट ईमेल आईडी helpdeskupcons2025@gmail.com और 08064526226 फोन नंबर पर संपर्क करें। इसके अतिरिक्त ऑफिशियल वेबसाइट  uppbpb.gov.in पर नजर बनाए रखें। 

प्रमुख खबरें

15 साल की उम्र में Team India में एंट्री! Vaibhav Sooryavanshiने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड

टूटते भरोसे के वेंटिलेटर पर देश की परीक्षा व्यवस्था

तीन साल की मासूम की Rare Disease से जंग, इलाज के खर्च को लेकर Delhi High Court पहुंची फैमिली

विदेश मंत्री रूबियों देश के नेताओं को दिखा गए आईना