By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले एक साल में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में 635 करोड़ रुपये ‘फ्रीज’ कराए हैं। पुलिस स्मृति दिवस पर यहां आयोजित कार्यक्रम में कृष्ण ने कहा कि अपराध और अपराधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत पुलिस के कामकाज में सुधार के लिए 10 प्राथमिकताएं तय की गई हैं, जिनमें छोटे अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ गिरोहबंद अपराधियों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई शामिल है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के मामलों में विभिन्न बैंकों में 635 करोड़ रुपये ‘फ्रीज’ कराने से हजारों लोगों की धनराशि सुरक्षित रखने में मदद मिली।