दिल्ली की फर्म से जुड़ी दो करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी की जांच कर रही है उप्र पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2025

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस एक कॉर्पोरेट चालू खाते को बिना इजाजत खोलने और चलाने से जुड़े दो करोड़ रुपये के कथित बैंक घोटाले के मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मामला राजदरबार ग्रुप से जुड़ी दिल्ली की कंपनी श्री कैला देवी रियल एस्टेट लिमिटेड के नाम पर 19 सितंबर 2022 को आगरा में आर्यावर्त बैंक की आवास विकास शाखा में जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके कथित तौर पर धोखाधड़ी से कॉर्पोरेट खाते खोलने से जुड़ा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (मथुरा नगर) आशना चौधरी ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने संयुक्त निदेशक (अभियोजन) से विधिक राय मांगी है क्योंकि इस मामले में कंपनी अधिनियम के प्रावधानभी लागू होते हैं। उन्होंने कहा, जांच अपने अंतिम दौर में है।

आरबीआई, बैंक ऑफ इंडिया और आर्यावर्त बैंक के शिकायत प्रकोष्ठ में दी गई एक शिकायत में कंपनी के प्रतिनिधि अरुण गुप्ता ने आरोप लगाया कि वह खाता कंपनी के ज्यादातर शेयरधारकों और निदेशकों की जानकारी या सहमति के बिना खोला गया था।

कंपनी ने इसी साल तीन जुलाई को मथुरा के शहर कोतवाली थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में कंपनी के निदेशक कांति प्रसाद अग्रवाल और छह अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में