आजम पर UP पुलिस ने कसा शिकंजा, कुल 23 FIR दर्ज

By अभिनय आकाश | Jul 19, 2019

रामपुर से सांसद और समादवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। दो दिन पहले ही आजम खान का नाम प्रशासन की भू-माफिया की सूची में डाल दिया गया था। अब उनके खिलाफ जमीन कब्जाने की दस और एफआईआर दर्ज कर लिए गए हैं। आजम खान रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय के संस्थापक हैं। आरोप है कि विश्वविद्यालय के लिए उन्होंने 26 किसानों की जमीन पर कब्जा किया है। इस सिलसिले में उनके खिलाफ 13 एफआईआर दर्ज हुए थे। 10 नए एफआईआर को मिलाकर अब तक आजम के खिलाफ जमीन हथियाने के कुल 23 एफआईआर दर्ज हो गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: जया प्रदा ने आजम खान के निर्वाचन को चुनौती देते हुए HC में याचिका दायर की

सपा नेता पर हाल ही में कोसी नदी क्षेत्र की 5 हेक्टेयर जमीन हथियाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। आजम पर आरोप है कि आजम खान और क्षेत्र अधिकारी आले हसन की इसमें भागीदारी थी। पुलिस आले हसन की तलाश कर रही है। लेकिन आजम खान इसे राजनीति से प्रेरित मामला बता रहे हैं। आजम ने कहा कि यह बदले की भावना है क्योंकि मैंने सांसद का चुनाव जीत लिया है। इसलिए जुल्म ज्यादती हो रही है। बता दें कि आजम खान पर कुल 62 आपराधिक मामले दर्ज हैं। रामपुर एसपी अजय पाल शर्मा ने कहा कि जमीन अतिक्रमण के मामले में सपा सांसद आजम खान के खिलाफ अब तक 23 एफआईआर दर्ज की गई हैं। शिकायतों के अनुसार आजम किसानों को धमकी देते थे और उनकी जमीन को अवैध रूप से हड़प लेते थे। पुलिस ने तीन सदस्यी एसआईटी बनाकर इसकी जांच शुरू कर दी है। 

प्रमुख खबरें

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card