चुन-चुनकर मायावती ने भाजपा समेत सभी पार्टियों पर साधा निशाना, बोलीं- ...इससे इनके संस्कार का पता चलता है

By अनुराग गुप्ता | Oct 09, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम पार्टियों ने अपनी-अपनी रणनीतियां बना ली हैं। इसी बीच बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को लेकर किसान अभी भी आक्रोशित और आंदोलित दिखाई दे रहे हैं। 

कांग्रेस पर बरसीं मायावती 

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के अन्य राज्यों की तरह यहां यूपी में भी ज्यादातर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आसीन रही है और केंद्र में भी रही है और उनकी सोच जातिवादी और पूंजीवादी वाली रही है।

भाजपा ने नहीं किया कोई प्रबंध

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पलायन कर रहे लोगों की मदद नहीं की। ऐसे में यह लोग लॉकडाउन के खत्म होते ही रोजी रोटी के लिए दूसरे राज्यों में चले गए। दुख की बात तो यह भी है कि कोरोना से जिन लोगों की मौत हुई है उनके दाह संस्कार के लिए भाजपा सरकार ने लकड़ी तक का प्रबंधन नहीं किया था। जिसकी वजह से शव गंगा-यमुना नदी नालों में बहते हुए नजर आए हैं। इससे इनके संस्कारों का भी काफी कुछ पता चलता है।   

इसे भी पढ़ें: Opinion poll : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा में भाजपा की होगी जीत, पंजाब में त्रिशंकु विधानसभा 

ओवैसी ने नहीं की थी मुस्लिमों की मदद 

ओवैसी पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि दूसरे राज्यों में जब उत्तर प्रदेश के लोग कोरोना से परेशान थे तो उनकी किसी भी पार्टी ने मदद नहीं की थी और ओवैसी ने तो मुस्लिम भाईयों का भी साथ नहीं दिया था और अब यहां पर वोट मांग रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना