अहमदाबाद ब्लास्ट मामले में योगी आदित्यनाथ पर अखिलेश का पलटवार, बोले- हमारे बाबा CM कमाल के हैं

By अनुराग गुप्ता | Feb 19, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री कमाल के हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद ब्लास्ट मामले को लेकर सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह नई सपा और नई हवा है। 

सपा पर बरसी भाजपा

लखनऊ और कानपुर में आयोजित जनसभाओं में मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि अहमदाबाद ब्लास्ट मामले में 38 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है, जिनमें से कई के संबंध उत्तर प्रदेश की सपा से हैं। सपा पर आतंकियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी ने दावा किया था कि 5 सालों में देश में कोई आतंकवादी घटना नहीं हुई और इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि आतंकियों को यह मालूम है कि उन्हें ही नहीं, बल्कि उन्हें पनाह देने वालों को भी नहीं बख्शाजाएगा।

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022 । रायबरेली में बोले अमित शाह- यूपी में कोई बाहुबली नहीं है, अगर है तो सिर्फ बजरंगबली हैं 

मुख्यमंत्री योगी के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सपा प्रमुख को निशाना पर लिया और कहा कि आतंकवाद के मामले में भाजपा जीरो टॉलरेंस जबकि सपा फुल संरक्षण की सोच रखती है। अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले के तार सीधे उत्तर प्रदेश के सपा के नेताओं के साथ जुड़े हुए हैं। इसी वजह से पिछले कुछ दिनों में अदालत का फैसला आने के बाद भी सपा के नेता चुप हैं।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा