उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त बोले, सभी तटबंध सुरक्षित, कहीं भी चिंताजनक परिस्थित नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021

प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थित नहीं गत 24 घंटे में प्रदेश में 2.3 मिमी वर्षा हुई है जो सामान्य वर्षा से 2.7 मि0मी0 के सापेक्ष 85 प्रतिशत है। प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 127 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 45.9 के सापेक्ष 277 प्रतिशत है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पीएसी की कुल 42 टीमें तैनाती की गयी है। 26 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है, 58 मेडिकल टीम लगायी गयी है। शारदा नदी-पलियाकला लखीमपुर खीरी में, रोहिनी नदी-त्रिमोहिनी घाट महाराजगंज में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में 248 बाढ़ शरणालय तथा 302 बाढ़ चैकी स्थापित की गयी है।

प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 4821 फूड पैकेट वितरित किए गये हैं। उन्होंने बताया कि शारदा नदी-पलियाकला लखीमपुर खीरी में, रोहिनी नदी-त्रिमोहिनी घाट महाराजगंज में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में 248 बाढ़ शरणालय तथा 302 बाढ़ चैकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 04 अब तक कुल 22 पशु शिविर स्थापित किये गये है। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 2150 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 9,740 है।

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन