यूपी रिक्शा चालक को आयकर विभाग ने दिया 3 करोड़ का नोटिस, पुलिस में शिकायत दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

मथुरा।उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक रिक्शाचालक ने आयकर विभाग से उसे तीन करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान करने का नोटिस मिलने के बाद रविवार को पुलिस से संपर्क किया। यहां बाकलपुर क्षेत्र की अमर कॉलोनी के प्रताप सिंह ने राजमार्ग थाने में शिकायत दर्ज करायी है और ठगे जाने का दावा किया है। उसे आयकर विभाग से नोटिस मिला। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने कहा कि सिंह की शिकायत के आधार पर कोई मामला तो दर्ज नहीं किया गया है लेकिन पुलिस इस विषय पर जरूर गौर करेगी। इस बीच सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर अपनी यह कहानी बतायी है। उसने कहा कि उसने बाकलपुर में तेज प्रताप उपाध्याय के जन सुविधा केंद्र में पैन कार्ड के लिए आवेदन दिया था क्योंकि उसके बैंक ने उससे पैनकार्ड जमा करने को कहा था।

प्रमुख खबरें

Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला

Mahalakshmi Vrat पर खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ये 4 Kada Payal Designs

Rahul Gandhi पर CM Yogi का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उठाए सवाल

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मचारी यूनियन ने किया विरोध