यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, जिन्ना देश का दुश्मन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2018

कानपुर (उत्तर प्रदेश)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना की तस्वीर को लेकर चल रहे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोहम्मद अली जिन्ना को देश का दुश्मन बताया है। जिन्ना को लेकर उठे विवाद पर मौर्य ने आज कहा, ‘‘जिन्ना देश का दुश्मन था और उसके लिए देश के लोगों में ना कोई स्थान था, ना है और ना रहेगा।’’ योगी आदित्यनाथ नीत सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के जिन्ना को लेकर दिये गये बयान पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टी के अंदर का मामला है और इसे पार्टी के अंदर ही समझेंगे।

 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कानपुर में कहा था कि मोहम्मद अली जिन्ना एक महान शख्सियत थे। उन्होंने कहा था कि जिन महापुरुषों ने राष्ट्रनिर्माण में योगदान दिया, यदि उन पर कोई उंगली उठाता है तो ये गलत बात है। देश के बंटवारे से पहले जिन्ना का योगदान भी इस देश में था। हालांकि, उन्होंने अपने इस बयान के एक दिन बाद अपने ऊपर लगाये गये आरोपों को सिरे से खारिज कर​ दिया। उन्नाव में जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह अभी भी जिन्ना को महापुरूष मानते हैं तो उन्होंने कहा कि मीडिया बात का बतंगड बना रहा है। उन्होंने कहा कि 'कोई बयान नहीं है । यह बयान..आप लोग बात का बतंगड बनाकर बढाते हैं।'

प्रमुख खबरें

TMC का CEC से अनुरोध, फेज 1-2 के लिए सीट वाइज वोटिंग रिपोर्ट प्रदान किया जाए

कांग्रेस और इंडी गठबंधन को ना हमारी आस्था की परवाह है और ना ही देशहित की, विपक्ष पर बरसे PM Modi

क्या युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं रूस-अमेरिका? पश्चिमी देशों के खिलाफ पुतिन का परमाणु अभ्यास

IPL 2024: MI के कोच पोलार्ड का बयान, कहा- बुमराह को आराम देने का कोई इरादा नहीं