UP: ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात, कब्र से बाहर निकाला गया शव

By निधि अविनाश | Aug 29, 2022

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में एक ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 18 वर्षीय युवक की लाश मिली है। पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद खेत में छानबीन शुरू की। मामला पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।मृत की पहचान अंकित नाम से हुई है और उसके शरीर पर कई चोट के निशान भी मिले है। पुलिस मृत लड़के के घर पहुंची और लड़के के पिता रामफेर से पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि अंकित गांव के इरशाद के घर ट्रैक्टर चलाता था और उसका हमेशा उनके घर आना-जाना था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत पेश करेंगे अरविंद केजरीवाल, भाजपा पर लगाए बड़े आरोप

शुक्रवार की रात को भी इरशाद की मां ने अंकित को फोन करके बुलाया था जिसके बाद से वो घर नहीं लौटा। पुलिस फिर इरशाद के घर पहुंची जहां पता चला कि उसकी बहन अमीना खातून पुत्री मजीबुल्लाह की मौत हो गई है और सुबह उसे गांव के बाहर कब्रिस्तान में दफन कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लड़की के परिवार वालों से पूछताछ की गई और अंकित के शव को निकाला गया वहीं अमीना के शव को भी कब्रिस्तान से निकालने की तैयारी की गई। एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ऑनर किलिंग का अंदेशा लगा रही है। पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी और गांव में इस घटना के बाद लोग प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Gurugram के दो भाइयों ने AI से KYC दस्तावेज बदलकर लिए 70 से ज्यादा कर्ज, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

बंगाल के सिनेमाघरों में Sadhak Bamakhepa को प्राइम टाइम में दिखाना अनिवार्य, आदेश जारी

Yamuna Expressway पर 25 नवंबर से गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटी, 75 किमी प्रति घंटा तय

UP Assembly Election: SP और Congress में सीट शेयरिंग पर दो दौर की बैठक बेनतीजा, विनेबिलिटी होगी मुख्य आधार