By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2025
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के बाद घर पहुंच कर बिना हाथ धोए खाना खाने के बाद युवक की कथित रूप से मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि खाना खाने के बाद उसे नींद आने लगी और घरवाले कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। अधिकारी ने बताया कि परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू करने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।