UP : नशीले कफ सिरप का कारोबार करने वाले व्यक्ति को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2025

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नशीले कफ सिरप का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मंगलवार सुबह गोमतीनगर विस्तार स्थित ‘प्लासियो मॉल’ के पास से गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बयान में बताया गया कि इस संबंध में विशेष कार्य बल और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग की संयुक्त जांच समिति का गठन किया गया था। बयान के मुताबिक, जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध ‘फेन्सेडिल’ कफ सिरप को बरामद कर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी में मामला दर्ज किया गया। बयान में बताया गया कि एसटीएफ ने अभियुक्त विभोर राणा, विशाल सिंह को 12 नवंबर और अमित कुमार सिंह उर्फ अमित टाटा को 27 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में आलोक प्रताप सिंह के नाम का खुलासा हुआ, जिसे मंगलवार को ‘प्लासियो मॉल’ के पास से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ की टीम सिंह से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

प्रमुख खबरें

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार