दिल्ली के शाहीन बाग में PFI के दफ्तर पर यूपी STF का छापा, बरामद किए बड़े दस्तावेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (यूपी एसटीएफ) ने रविवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसकी छात्र इकाई सीएफआई के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पीएफआई के कथित सदस्यों से पूछताछ में मिले अहम सुराग के आधार पर विशेष कार्य बल ने छापेमारी की है। यूपीएसटीएफ केमहानिरीक्षक (आईजी) अमिताभ यश ने पत्रकारों को बताया,“मथुरा जिले के माट थाने में दर्ज एक मामले की विवेचना एसटीएफ द्वारा की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी का एक और तोहफा, कोलकाता मेट्रो विस्तार का सोमवार को करेंगे उद्घाटन

इस दावे के बाद खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हो गई और हाथरस आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही थी। हाथरस के बहुचर्चित मामले के बाद वहां सांप्रदायिकता फैलाने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किए गए पीएफआई के कथित सदस्य एवं पांचवें आरोपी रउफ शरीफ को पिछले दिनों अदालत ने पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेजा था। रऊफ शरीफ़ पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की छात्र शाखा सीएफआई का राष्ट्रीय महासचिव बताया जाता है।

प्रमुख खबरें

विमानन नियमों को मिली मंजूरी, Supreme Court में केंद्र ने कहा 2 हफ्ते में होंगे प्रकाशित

Delhi CEO ने मसौदा सूची से हटाए 47 लाख से अधिक मतदाताओं का फिर से सत्यापन शुरू कराया

Connaught Place प्रदर्शन से पहले Delhi Police ने कॉजपा नेता Abhijeet Deepke को हिरासत में लिया

घाटे से उबरी Shoppers Stop, दूसरी तिमाही में कमाया 3.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ